डकैती में नट गिरोह का हाथ होने की आशंका

छपरा(सारण) : गड़खा थाने के हसनपुरा गांव में किराना व्यवसायी के घर सोमवार की रात डकैती की घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और रात में ही तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली. इस घटना में नट गिरोह के अपराधियों के शामिल होने की आशंका है. घटना […]
छपरा(सारण) : गड़खा थाने के हसनपुरा गांव में किराना व्यवसायी के घर सोमवार की रात डकैती की घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और रात में ही तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली. इस घटना में नट गिरोह के अपराधियों के शामिल होने की आशंका है.
घटना को अंजाम देने के तरीके से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है. पुलिस का भी कहना है कि डकैती की घटना में नट गिरोह के हाथ होने की बात सामने आयी है. इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. अपराधियों को पकड़ने के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है और पुलिस टीम अपराधियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है. इस घटना से पुलिस भी सकते में है.
ठंड का मौसम शुरू होते ही नट गिरोह के अपराधियों ने अपनी कारगुजारी शुरू कर दी है. जिला पुलिस प्रशासन की सख्ती का परिणाम ही माना जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद तीन अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा गया है. हालांकि लूटे गये सामान की बरामदगी अबतक नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




