पार्टी का विस्तार करते हुए मजबूती प्रदान करें : पटेल

Published at :25 Oct 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
पार्टी का विस्तार करते हुए मजबूती प्रदान करें : पटेल

छपरा : पार्टी के कार्यकर्ता पूरे मनोबल के साथ कार्य करें एवं पार्टी को विस्तार देते हुए मजबूती प्रदान करें. उक्त बातें हिंदुस्तानी अवाम मोरचा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल ने चंद्रावती ऑडिटोरियम में आयोजित हम के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि भी पार्टी का आधार कार्यकर्ता […]

विज्ञापन

छपरा : पार्टी के कार्यकर्ता पूरे मनोबल के साथ कार्य करें एवं पार्टी को विस्तार देते हुए मजबूती प्रदान करें. उक्त बातें हिंदुस्तानी अवाम मोरचा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल ने चंद्रावती ऑडिटोरियम में आयोजित हम के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि भी पार्टी का आधार कार्यकर्ता व उनकी सक्रियता होती है.

जिले में सदस्यता अभियान चलाकर आधार को और भी मजबूत करें. पूर्व मंत्री व विधान पार्षद डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने सदस्यता अभियान को गांवों तक ले जाने का अनुरोध करते हुए सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिक से अधिक लोगों का नाम जुड़वाने के अभियान में लगने एवं राजग के घटक दल के उम्मीदवार होने पर स्वयं की जीत सुनिश्चित बताया. सभा को प्रदेश सचिव रामविलास प्रसाद, प्रवक्ता रामविकास प्रसाद, सुपेंद्रनाथ चौधरी, विजय यादव,

वीरेंद्र सिंह, सुभाष चंद्रवंशी, ललन सिंह, अजीत सिंह, सहदेव कुमार, रंजीत रजक आदि ने संबोधित किया. सम्मेलन की अध्यक्षता शैलेंद्र सिंह डीक ने किया. जबकि संचालन अजीत सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र पांडेय ने किया. मौके पर कृष्ण कुमार शर्मा, दामोदर सिंह, मोहन राय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन