श्रीबाबू ने बिहार के विकास की रखी थी बुनियाद : सांसद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2016 12:06 AM (IST)
विज्ञापन

चित्र पर माल्यार्पण करते सांसद. बनियापुर : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार के विकास की जो बुनियाद रखी थी. उस पर अगर वर्तमान सरकार कार्य करे तो बिहार देश का अव्वल राज्य होगा. उक्त बाते सांसद जर्नादन सिंह सीग्रीवाल ने प्रखंड क्षेत्र के पुछरी पाण्डेय टोला में श्रीकृष्ण जयंती एवं स्वतंत्रता सेनानी […]
विज्ञापन
चित्र पर माल्यार्पण करते सांसद.
बनियापुर : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार के विकास की जो बुनियाद रखी थी. उस पर अगर वर्तमान सरकार कार्य करे तो बिहार देश का अव्वल राज्य होगा. उक्त बाते सांसद जर्नादन सिंह सीग्रीवाल ने प्रखंड क्षेत्र के पुछरी पाण्डेय टोला में श्रीकृष्ण जयंती एवं स्वतंत्रता सेनानी शिवमंगल सिंह की संयुक्त जयन्ती समारोह के अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कही.उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह किसी पार्टी या जाती के नेता नहीं बल्कि जमात एवं प्रदेश के नेता थे.
देश की स्वतंत्रता के बाद सीमित संसाधन के बावजूद बिहार की जो विकाश की वो आज के नेता के लिये अनुकरणीय है. उन्होंने स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी शिवमंगल सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि देश की अाजादी में स्वतंत्रता सेनानी की अहम भूमिका थी. उन्ही लोगो की बदैलत हम सभी आज स्वतंत्र जिन्दगी जी रहे है. मगर अफसोस की आज की युवा पीढ़ी उन स्वतंत्रता सेनानी को भुलते जा रहे है. इस ग्रामीण क्षेत्र में यहां के लोगो ने दोनो विभुतियों की जयन्ती एक साथ मनाया जो काफी ही सराहनीय है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेता आनंद शंकर ने दोनों विभुतियों की व्यक्तित्व एंव कृतित्व की चर्चा करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का अनुरोध किया. मंच संचालन पूर्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष हरिमोहन रस्तोगी ने की. जबकी कार्यक्रम को संबोधित करने वालो मे चंदेश्वर कुंवर,मुंगालाल शास्त्री,मधुसुदन सिंह,बच्चा पाण्डेय,शम्भु पाण्डेय,चन्द्रमा पाण्डेय सहित दर्जनों शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




