एनडीआरएफ के साथ रेलकर्मियों की मॉक ड्रिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2016 12:09 AM (IST)
विज्ञापन

मॉक ड्रिल करते रेल कर्मी व एन्डीआरएफ की टीम सोनपुर : स्टेशन पर आज रेलवे के अधिकारियों की ओर से जिला प्रशासन और एनडीआरएफ के साथ मिलकर आपातकालीन परिस्थिति का मॉक ड्रिल किया गया. मॉक ड्रिल में एक कोच का एक्सीडेंट दिखाकर एक्सीडेंट के समय किस तरह से बचाव का कार्य किया जाये उसके बारे […]
विज्ञापन
मॉक ड्रिल करते रेल कर्मी व एन्डीआरएफ की टीम
सोनपुर : स्टेशन पर आज रेलवे के अधिकारियों की ओर से जिला प्रशासन और एनडीआरएफ के साथ मिलकर आपातकालीन परिस्थिति का मॉक ड्रिल किया गया. मॉक ड्रिल में एक कोच का एक्सीडेंट दिखाकर एक्सीडेंट के समय किस तरह से बचाव का कार्य किया जाये उसके बारे में अलग-अलग ग्रुप की प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय के स्तर की जांच की गयी. एक काल्पनिक परिस्थिति तैयार किया गया. जिसमें अब प्रति कोच के 10 यात्रियों को घायल दिखाया गया
और कोच के सारे दरवाजे काम नहीं करते हुए पाये गये. इसके बाद रेलवे की दुर्घटना मेडिकल वैन और आपातकालीन दुर्घटना सहायता गाड़ी के कर्मचारियों की तत्परता को परखा गया. साथ ही बेहटा में स्थित एनडीआरएफ की टीम को सहायता के लिए बुलाया गया. पूरे एक्सरसाइज में सभी दलों ने मुस्तैदी से भाग लिया और आपसी समन्वय को बढ़ाने के लिए काम करते रहने की वचनबद्धता दोहरायी.
मॉक ड्रिल के बाद मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने सहायता कार्य में लगे सभी कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्घटना के समय एक-दूसरे पर दोषारोपण देने के बजाए आपसी समन्वय से काम करना चाहिए. हर चीज के अपने कुछ मजबूत पक्ष हैं.
आपदा के समय सबको अपने मजबूत पक्ष के साथ काम करते हुए पीड़ित लोगों की अधिक से अधिक मदद करनी चाहिए. अभियान में अपर मंडल रेल प्रबंधक आरपी मिश्रा, वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुपम कुमार सुमन, वरीय मंडल सिगनल और दूरसंचार इंजीनियर बृजेश कुमार यादव, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीएन पांडा, डॉ पीके मिश्रा, डॉ सुबोध कुमार, किशोरीलाल, नितीन कुमार, सोनपुर और हाजीपुर के एसडीओ एनडीआरएफ के सीनियर कमांडेंट केके झा सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




