एसी कोच में यात्री बना नशाखुरानी का शिकार

Published at :15 Oct 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
एसी कोच में यात्री बना नशाखुरानी का शिकार

छपरा (सारण) : ट्रेनों में अब तक जनरल कोच में नशा खिलाकर यात्रियों को लूटने की घटनाएं हो रही है. गुरूवार की रात छपरा जंकशन पर एक यात्री को एसी कोच से अचेतावस्था में उतारा गया और राजकीय रेलवे पुलिस ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यात्री की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : ट्रेनों में अब तक जनरल कोच में नशा खिलाकर यात्रियों को लूटने की घटनाएं हो रही है. गुरूवार की रात छपरा जंकशन पर एक यात्री को एसी कोच से अचेतावस्था में उतारा गया और राजकीय रेलवे पुलिस ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
यात्री की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कांटी निवासी सरफराज के रूप में हुई है. रेल पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी. नयी दिल्ली से न्यू जलपायी गुड़ी जाने वाली ट्रेन के एसी कोच में सफर के दौरान वह नशाखुरानी के शिकार हो गया. यात्री के अचेत रहने के कारण घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन