भोजपुरी में अश्लीलता बरदाश्त नहीं : धूमल

Published at :07 Oct 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी में अश्लीलता बरदाश्त नहीं : धूमल

एलबम का लोकार्पण करते विधायक. एकमा : विधायक मनोरंजन सिंह धूमल ने कहा कि जनता अब भोजपुरी में अश्लीलता बरदाश्त नहीं करेगी. इसके लिए जरूरी है कि गायक-गीतकार, कैसेट कंपनियों के साथ आम जनता भी इसमें सहयोग करे. एकमा प्रखंड परिसर के प्रखंड प्रमुख कार्यालय में लोक गायक रामेश्वर गोप के गाये देवी गीत ‘माई […]

विज्ञापन

एलबम का लोकार्पण करते विधायक.

एकमा : विधायक मनोरंजन सिंह धूमल ने कहा कि जनता अब भोजपुरी में अश्लीलता बरदाश्त नहीं करेगी. इसके लिए जरूरी है कि गायक-गीतकार, कैसेट कंपनियों के साथ आम जनता भी इसमें सहयोग करे. एकमा प्रखंड परिसर के प्रखंड प्रमुख कार्यालय में लोक गायक रामेश्वर गोप के गाये देवी गीत ‘माई दर्शन देखादीं इन्टरनेट से के’ लोकार्पण के अवसर पर विधायक ने उक्त बातें कही. बीडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि भोजपुरी के लोक साहित्यों में ही अकूत और समृद्ध खजाना है.
इसे कलाकारों को प्रकाश में लाना चाहिए. भोजपुरी के पारंपरिक देवी गीतों को नये कलेवर में गोप के गाये गीतों का निर्देशन श्रीनाथ सिंह आशावादी ने किया है. अरुण इंडियन, संतोष सरोवर के लिखे गीतों को असगर स्टार दाउदपुरी ने संगीत से सजाया है. इसे भोजपुरी दुनिया डॉट इन की वेबसाइट से एंगल ने जारी किया है. एलबम के गीतों को गोप की ओर से प्रस्तुत भी किया गया. इस अवसर पर प्रमुख पति बच्चा सिंह, मुखिया रंजीत यादव, पूर्व मुखिया बच्चा सिंह आदि थे.
विधायक मनोरंजन सिंह ने भोजपुरी के विकास पर की बात
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन