356 जगहों पर रहेंगे मजिस्ट्रेट

Published at :04 Oct 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
356 जगहों पर रहेंगे मजिस्ट्रेट

सतर्कता. मूर्ति विसर्जन व मुहर्रम तक विभिन्न स्थानों पर विशेष निगरानी सभी चिह्नित स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी की भी होगी तैनाती छपरा (सदर) : सात अक्तूबर को दुर्गा पजा के सप्तमी से लेकर विजयादशमी, रावण वध कार्यक्रम तथा मुहर्रम को लेकर जिले के विभिन्न 356 स्थानों पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिला […]

विज्ञापन

सतर्कता. मूर्ति विसर्जन व मुहर्रम तक विभिन्न स्थानों पर विशेष निगरानी

सभी चिह्नित स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी की भी होगी तैनाती
छपरा (सदर) : सात अक्तूबर को दुर्गा पजा के सप्तमी से लेकर विजयादशमी, रावण वध कार्यक्रम तथा मुहर्रम को लेकर जिले के विभिन्न 356 स्थानों पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी तैनात किये है. डीएम दीपक आनंद तथा पुलिस अधीक्षक पीके राज के संयुक्त आदेश के अनुसार वर्ष 2014 में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए तनाव के साथ-साथ असामाजिक/उग्रवादी संगठनों द्वारा शांति व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द को विखंडित करने के आशंका के मद्देनजर ही प्रशासन ने सभी चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की है.
साथ ही हिंदू तथा मुसलिम संप्रदाय के लोगों से बिना किसी मतभेद के सौहार्द पूर्ण वातावरण में दशहरा एवं मुहर्रम का त्योहार मनाने की अपील की गयी है. साथ ही हिंदू-मुसलिम समुदाय के मिश्रित आबादी वाले संवेदशील स्थानों पर सांप्रदायिकता भड़काने वाले तत्वों व विशेष निगरानी एवं कानूनी कार्रवाई की व्यवस्था की गयी है. छपरा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दो सौ संवेदनशील गांवों एवं क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है.
200 संवेदनशील स्थान चिह्नित
जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनेगा
डीएम दीपक आनंद ने विधि व्यवस्था के मद्देनजर डीडीसी सुनील कुमार तथा डीएसपी सत्यनारायण कुमार के वरीय प्रभार में जिला नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की है. जिसमें दूरभाष संख्या-06152-242444, चौबीस घंटे कार्यरत रहेगा. वहीं आमजन डीडीसी, डीएसपी के मोबाइल नंबर के अलावा डीएम व एसपी के मोबाइल नंबर पर भी सूचना दे सकते है. किसी भी प्रकार की सूचना पर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी. छपरा नियंत्रण कक्ष में पहली बार पदाधिकारियों एवं लिपिकों की तैनाती की गयी है.
साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में वीडियोग्राफी टीम की व्यवस्था की गयी है जिससे किसी भी विशेष परिस्थिति या घटना की सूचना मिलने पर नियंत्रण कक्ष के प्रभारी दंडाधिकारी के नेतृत्व में वीडियोग्राफी टीम को भेजकर पूरी घटना का फिल्मांकन करायेंगे. वहीं अग्नीशमन, आरएएफ आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. सभी चिह्नित स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ एक-चार के पुलिस पदाधिकारी भी तैनात रहेंगे.
प्रतिमा स्थल पर विशेष चौकसी बरतने के दिये गये निर्देश
प्रशासन ने जारी निर्देश में सभी थानाध्यक्षों, मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि इन बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखें. जिसमें नमाज के समय लाउडस्पीकर बजाना, देर रात तक तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाना, इच्छा के विरुद्ध चंदा मांगना, नशे की हालत में बकवास या झगड़ा करना, अश्लील गीत गाना, महिलाओं के साथ अशोभनीय आचरण, प्रतिमा स्थल के स्थान पर विवाद आदि शामिल है. प्रशासन ने इन सभी बिंदुओं पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है.
समय सारणी में परिवर्तन पर छात्रों का हंगामा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन