बड़ी लाइन पर यात्री शीघ्र करेंगे सफर

Published at :04 Oct 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ी लाइन पर यात्री शीघ्र करेंगे सफर

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-मशरक-थावे रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शीघ्र शुरू होगा. इसकी कवायद रेलवे प्रशासन ने तेज कर दी है. छोटी रेल लाइन से बड़ी रेल लाइन में अामान परिवर्तन के बाद सफर करने का सपना जल्द साकार होने वाला है. 107 किलोमीटर लंबी इस रेल खंड के अामान परिवर्तन का […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-मशरक-थावे रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शीघ्र शुरू होगा. इसकी कवायद रेलवे प्रशासन ने तेज कर दी है. छोटी रेल लाइन से बड़ी रेल लाइन में अामान परिवर्तन के बाद सफर करने का सपना जल्द साकार होने वाला है. 107 किलोमीटर लंबी इस रेल खंड के अामान परिवर्तन का कार्य पूर्ण हो चुका है.

पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में यह कार्य शुरू हुआ था. फंड के अभाव में कई बार बीच-बीच में कार्य प्रभावित भी हुआ. कार्य पूर्ण होने के साथ मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित हो चुका है. मुख्य संरक्षा आयुक्त 12 अक्तूबर को निरीक्षण करने आयेंगे. उनके आगमन को लेकर रेलवे अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दिया है. संरक्षा से जुड़े कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. रेलवे ट्रैक, सिग्नल, समपार फाटक, परिचालन से जुड़े उपकरणों की स्थापना कर उसकी जांच की जा रही है.

निरीक्षण के उपरांत ट्रेनों की होगी घोषणा
मुख्य संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होने के उपरांत ट्रेनों के शेड्यूल की घोषणा की जायेगी. शुरुआती दौर में छपरा से थावे के बीच ट्रेनों का परिचालन होगा. इस रेलखंड के स्टेशनों पर रेलकर्मियों की पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है. समपार फाटकों पर गेट मैन भी तैनात किये जा रहे है.
ग्रामीण इलाकों के लिए है महत्वपूर्ण : छपरा-थावे रेलखंड सुदूर ग्रामीण इलाके से होकर गुजरती है. एक सौ सात किलोमीटर लंबाई वाले करीब एक दर्जन महत्वपूर्ण स्टेशन है. इसके अलावा हॉल्ट स्टेशनों की संख्या भी एक दर्जन है. इन सभी स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर चालू करने के लिए आवश्यक उपकरण लगाये जा रहे है. इस रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन शुरू होने से ग्रामीण इलाकों के लोगों को ट्रेन से यात्रा करना सहज व सुगम हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन