बंगाल के कारीगर बना रहे पंडाल

Published at :03 Oct 2016 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के कारीगर बना रहे पंडाल

तैयारी. गांधी चौक पर बन रहा है पंडाल, श्रद्धालुओं के लिए बना कौतूहल का विषय किस मंदिर की है आकृति, पहचान कर बतायेंगे दर्शक छपरा (सारण) : किस मंदिर की आकृति है, यह श्रद्धालु देखकर बतायेंगे. शहर के गांधी चौक पर बन रहे पश्चिम बंगाल की मंदिर का आकृति, आखिर किस मंदिर का स्वरूप है. […]

विज्ञापन

तैयारी. गांधी चौक पर बन रहा है पंडाल, श्रद्धालुओं के लिए बना कौतूहल का विषय

किस मंदिर की है आकृति, पहचान कर बतायेंगे दर्शक
छपरा (सारण) : किस मंदिर की आकृति है, यह श्रद्धालु देखकर बतायेंगे. शहर के गांधी चौक पर बन रहे पश्चिम बंगाल की मंदिर का आकृति, आखिर किस मंदिर का स्वरूप है. यह गोपनीय रखा गया है. यह श्रद्धालुओं के लिए रहस्य व रोमांच का विषय बनेगा. पंडाल को अंतिम रूप देने में कलाकार जुटे हुए है. पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कारीगर ज्योति दा के नेतृत्व में करीब एक दर्जन कारीगर पंडाल का निर्माण कर रहे है. निर्माण कार्य एक माह पहले से चल रहा है.
पंडाल को भव्य व आकर्षक स्वरूप देने के लिए कपड़ों के अलावा प्लाइवुड, थर्मोकोल, फेविकोल का इस्तेमाल किया जा रहा है. बहुरंगी लाइट से पंडाल को सुंदर व आकर्षक बनाने का व्यापक प्रबंध किया जा रहा है. दशहरा के मौके पर यह पंडाल दर्शनार्थियों के लिए कौतूहल का विषय बनेगा.
50 फुट ऊंचा है पंडाल : गांधीचौक पर बन रहे पंडाल की ऊंचाई 50 फुट होगी. पंडाल के चारों तरफ उच्च क्षमता वाले लाइट से सजाया जा रहा है. इस पंडाल के निर्माण पर 6 लाख 15 हजार रुपये की लागत अनुमानित है. 1990 में स्थापित दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाये जाने वाले पंडाल की आकृति का नाम शुरू से ही गोपनीय रखी जाती है. पंडाल की आकृति की पहचान कर दर्शनार्थी व श्रद्धालु ही निर्णय करते है. अंत में पूजा समिति इसका खुलासा करती है और सही नाम बताने वालों के नामों की घोषणा की जाती है.
भंडारा का होगा आयोजन : पूजा समिति की ओर से नियमित रूप से प्रतिदिन पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण, कुंवारी कन्या भोज, भंडारा का आयोजन किया जायेगा. दशहरा मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. भगवती जागरण व भजन संध्या आयोजित होगा.
विशाल प्रतिमा का हो रहा है निर्माण: गांधी चौक पूजा समिति की ओर से करीब 14 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है. शेर पर सवार और महिषासुर पर प्रहार करते हुए प्रतिमा के स्वरूप को भव्य रूप दिया जा रहा है. हाजीपुर के मूर्तिकार बैजू मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन