मुखिया की गिरफ्तारी के लिए माकपा ने किया प्रदर्शन

Published at :01 Oct 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया की गिरफ्तारी के लिए माकपा ने किया प्रदर्शन

छपरा. यदि सारण पुलिस ताजपुर के आरोपित मुखिया को गिरफ्तार नहीं करती है तो 16 अक्तूबर को संपूर्ण जिले में सरकार का पुतला फूंका जायेगा और 17 अक्तूबर को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जायेगा. उक्त बातें मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व माकपा नेता डॉ सत्येंद्र यादव ने नगरपालिका चौक पर आयोजित प्रदर्शन को […]

विज्ञापन
छपरा. यदि सारण पुलिस ताजपुर के आरोपित मुखिया को गिरफ्तार नहीं करती है तो 16 अक्तूबर को संपूर्ण जिले में सरकार का पुतला फूंका जायेगा और 17 अक्तूबर को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जायेगा. उक्त बातें मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व माकपा नेता डॉ सत्येंद्र यादव ने नगरपालिका चौक पर आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि ताजपुर मुखिया पर एससी-एसटी एक्ट के साथ ही भगवान बाजार थाना में मामला लंबित है.
बावजूद इसके पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में आना-काना कर रही है. उन्होंने इस परिस्थिति के लिए सरकार को दोषी करार देते हुए कहा कि सूबे में महादलितों पर अत्याचार के मामले बढ़े है. प्रदर्शन में बीएन सिंह, कमलेश यादव, निरंजन सिंह, रंजन यादव, फागू राय, विकास तिवारी, रोहित सिंह, अहमद अली, कन्हैया मांझी आदि शामिल थे. प्रदर्शन के पश्चात एसपी का बहिष्कार करते हुए डीआइजी को ज्ञापन सौंपा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन