नर्सिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू

Published at :30 Sep 2016 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
नर्सिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू

खुशखबरी . जिले के सदर अस्पताल में बहाल हों‍गी आधुनिक सुविधाएं छपरा (सारण) : सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में नर्सिंग स्टेशन का निर्माण शुरू कर दिया गया है. प्राइवेट आधुनिक अस्पतालों की तर्ज पर सदर अस्पताल का आधुनिकीकरण किया जा रहा है. नर्सिंग स्टेशन बन जाने से मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल […]

विज्ञापन

खुशखबरी . जिले के सदर अस्पताल में बहाल हों‍गी आधुनिक सुविधाएं

छपरा (सारण) : सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में नर्सिंग स्टेशन का निर्माण शुरू कर दिया गया है. प्राइवेट आधुनिक अस्पतालों की तर्ज पर सदर अस्पताल का आधुनिकीकरण किया जा रहा है. नर्सिंग स्टेशन बन जाने से मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी. नर्सिंग स्टेशन में बैठे चिकित्सक तथा कर्मचारी न केवल वार्ड में भरती मरीजों पर नजर रख सकेंगे, बल्कि प्रसव कक्ष में चल रहे कार्यों की भी निगरानी कर सकेंगे. पहले से यह व्यवस्था सदर अस्पताल में नहीं था. इस व्यवस्था के हो जाने से एक स्थान से ही सभी जगह नजर रखी जा सकेगी. नर्सिंग स्टेशन का निर्माण एक सप्ताह में पूर्ण हो जायेगा. यह कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है. नर्सिंग स्टेशन को आधुनिक तरीके से बनाये जा रहे है.
क्या है नर्सिंग स्टेशन : आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के तहत मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा कराने का कारगर माध्यम नर्सिंग स्टेशन है. वर्तमान समय में प्राइवेट आधुनिक अस्पतालों में नर्सिंग स्टेशन का लागू हुआ है जिसे सदर अस्पताल में भी लागू किया गया है. नर्सिंग स्टेशन में चिकित्सक एएनम, जीएनएम, ग्रेड ए नर्स के बैठने की व्यवस्था होगी. उसमें सभी जवन रक्षक दवाओं का प्रबंध रहेगा. हैंड वॉश बेसिन, शौचालय, पेयजल का प्रबंध रहेगा. ठीक बगल में दक्षिण तरफ प्रसव कक्ष होगा. उत्तर तरफ वार्ड बनेगा. बीच में नर्सिंग स्टेशन के पास दोनों तरफ इस तरह की खिड़की बनेगी, जिससे दोनों तरफ नजर रखा जा सकेगा.
ग्राउंड फ्लोर पर बनेगा ओटी : सदर अस्पताल परिसर में ग्राउंड फ्लोर पर भी ऑपरेशन थियेटर का निर्माण कराया जायेगा. आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों से सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर ग्राउंड फ्लोर पर बन जाने से मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगा. वर्तमान में प्रथम मंजिल पर ऑपरेशन थियेटर है. लेकिन रैंप नहीं है. इस वजह से मरीजों को प्रथम मंजिल ले जाने और लाने में असुविधा होती है. ग्राउंड फ्लोर पर ओटी का निर्माण कराने के साथ-साथ रैंप भी बनवाया जायेगा.
अस्पताल का होगा आधुनिकीकरण : सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आधुनिकीकरण किया जायेगा. इसी के तहत प्रथम चरण में नर्सिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है. ऑपरेशन थियेटर में आधुनिक उपकरण लगाये जायेंगे. पूरे अस्पताल परिसर में उच्च क्षमता वाले बल्ब लगाये जायेंगे. रोशनी का व्यापक प्रबंध किया जायेगा. ओटी और प्रसव कक्ष में भी आधुनिक लाइट की व्यवस्था होगी. क्षेत्रीय जांच घर के भवन में चल रहे पैथोलॉजी को ओपीडी में शिफ्ट किया जायेगा. ओपीडी से क्षेत्रीय जांच घर काफी दूर है.
इस वजह से मरीजों को जांच के लिए आने-जाने में असुविधा होती है. पैथोलाजी के ओपीडी से दूर रहने के कारण मरीजो को दलाल दिग्भ्रमित कर प्राइवेट पैथोलॉजी में लेकर चले जाते है. जहां मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है और प्राइवेट पैथोलॉजी संचालक गलत जांच रिपोर्ट भी बनाकर दे देते है.
मरीजों को मिल सकेगा बेहतर उपचार का लाभ
नर्सिंग स्टेशन के निर्माण में लगे कर्मी.
क्या कहते हैं उपाधीक्षक
सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए नर्सिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है और सभी सेवाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है.
डॉ शंभूनाथ सिंह, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, छपरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन