लापता इंटर की छात्रा का नहीं मिला कोई सुराग

Published at :30 Sep 2016 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
लापता इंटर की छात्रा का नहीं मिला कोई सुराग

डोरीगंज (छपरा) : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के माला गांव से विगत चार माह पूर्व ब्यूटिशियन ट्रेनिंग क्लास के लिए घर से निकली रास्ते से गायब नाबालिग इंटर की छात्रा का पता लगाने मे पुलिस के हाथ अब तक खाली है. इस संबंध में माला गांव निवासी नाबालिग के पिता सुरेश मांझी के 16 वर्षीय पुत्री […]

विज्ञापन

डोरीगंज (छपरा) : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के माला गांव से विगत चार माह पूर्व ब्यूटिशियन ट्रेनिंग क्लास के लिए घर से निकली रास्ते से गायब नाबालिग इंटर की छात्रा का पता लगाने मे पुलिस के हाथ अब तक खाली है. इस संबंध में माला गांव निवासी नाबालिग के पिता सुरेश मांझी के 16 वर्षीय पुत्री को रास्ते से एक युवक ने अगवा कर लिए जाने की प्राथिमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी है.

जिसमें पांच मई 2016 को दर्ज कांड संख्या 176/16 के तहत मढौरा थाना क्षेत्र के सरेया बंसत गांव निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र सोनू कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया है. परिजनों के मुताबिक आरोपित युवक यहां ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था, जिसकी युवती पर पहले से ही बुरी नीयत थी. जिसके गायब होने के बीते चार महीने बाद भी अब तक कुछ भी पता नहीं चला. वही एक तरफ गरीबी व आर्थिक तंगी की मार झेल रहे इस परिवार का बचा खुचा धैर्य भी अब जवाब देने लगा है.
नाबालिग के पिता सुरेश मांझी ने बताया कि यह घटना 18 अपैल 2016 की है. जब उनकी पुत्री शहर के नेहरू चौक स्थित एक संस्थान मे ब्यूटिशिन ट्रेनिंग का क्लास लेने घर से निकली थी जिसकी देर शाम तक वापस घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई. जिसकी प्राथमिकी के लिए थाने का दौर लगा थक चूकने के बाद अंत में 5 मई 2016 को एसपी से इसकी शिकायत की. जिसके बाद 06 मई 016 को मुफ्फसिल थाने ने प्राथमिकी दर्ज किया. इस संबंध मे थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध वारंट जारी हो चुका है तथा परिजनों पर दबाव बनाया गया है. जल्द ही नाबालिग को बरामद कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन