जलजमाव के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

Published at :29 Sep 2016 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

प्रदर्शन करते रेल कर्मचारी. छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन तथा छपरा कचहरी के रेलवे कर्मचारियों ने बुधवार को सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और रेलवे कॉलोनी में जलजमाव, जर्जर सड़क, आवास में उत्पन्न जल जमाव की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की. एनइ रेलवे मजदूर यूनियन के […]

विज्ञापन

प्रदर्शन करते रेल कर्मचारी.

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन तथा छपरा कचहरी के रेलवे कर्मचारियों ने बुधवार को सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और रेलवे कॉलोनी में जलजमाव, जर्जर सड़क, आवास में उत्पन्न जल जमाव की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की. एनइ रेलवे मजदूर यूनियन के तत्वावधान में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि यूनियन व अधिकारियों के बीच कई बार समझौता वार्ता होने के बावजूद इसका समाधान नहीं किया जा रहा है.
इसके प्रति रेलवे अधिकारी उदासीन बने हुए है. संयुक्त महामंत्री एके सिंह ने कहा कि छपरा कचहरी रेलवे कॉलोनी के पूरब में फ्लाइओवर ब्रिज निर्माण के कारण चहारदीवारी और नाला क्षतिग्रस्त हो गया है. खेल के मैदान और स्कूल दोनों में नाला का पानी भरा हुआ है. इस अवसर पर दीपक कुमार, एसपी रजक, रामजी वास्के, सियाराम ताती, अमित कुमार नमन, प्रभुनाथ, नीरज शर्मा आदि ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन