पंजाब से भटक कर आया व्यक्ति आरपीएफ ने परिजनों से मिलाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2016 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

स्टेशन के बाहरी परिसर में घायल मिला था नरेंद्र छपरा (सारण) : पंजाब से भटक कर छपरा जंकशन आये व्यक्ति को रेलवे सुरक्षाबल के परिजनों से मिलवाया. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन के बाहरी परिसर में पंजाब का एक व्यक्ति घायल अवस्था में तीन दिन पहले मिला. आरपीएफ इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने घायल व्यक्ति से […]
विज्ञापन
स्टेशन के बाहरी परिसर में घायल मिला था नरेंद्र
छपरा (सारण) : पंजाब से भटक कर छपरा जंकशन आये व्यक्ति को रेलवे सुरक्षाबल के परिजनों से मिलवाया. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन के बाहरी परिसर में पंजाब का एक व्यक्ति घायल अवस्था में तीन दिन पहले मिला. आरपीएफ इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने घायल व्यक्ति से नाम, पता पूछा तो वह कुछ भी नहीं बता सका. लेकिन उसकी तलाशी लेने पर सकी जेब से 14 हजार रुपये और परिचय पत्र मिला, जिसके आधार पर सारण के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज के माध्यम से उसके परिजनों तक पहुंचे.
जांच में पता चला कि घायल व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था और वह पंजाब प्रांत के सगरूर जिले के दिकवा थाना क्षेत्र के पूरन सिंह का पुत्र नरेंद्र सिंह है. पुलिस के माध्यम से नरेंद्र के भाई सुखविंदर सिंह से संपर्क कर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने पूरी जानकारी दी. सोमवार को यहां पहुंचे नरेंद्र के भाई सुखविंदर को सौंप दिया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार नरेंद्र के पास रूपये होने की भनक उच्चकों को लग गयी थी और उसकी राशि उड़ाने के चक्कर में थे
, तभी उन्हें इसकी जानकारी मिली और उन्होंने कार्रवाई करते हुए घायल का उपचार कराया और काफी प्रयास के बाद परिजनों से संपर्क हो सका. नरेंद्र ट्रक चालक का कार्य करता था और मानसिक रूप से बीमार होने के कारण यह भटक कर छपरा आ गया था. उसके परिजन काफी दिनों से परेशान थे. नरेंद्र को पाकर उसका भाई सुखविंदर काफी खुश था और उसने आपीएफ तथा पुलिस पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




