पौधे लगा कर स्कूल परिसर को हरा-भरा बनायें : शर्मा

Published at :22 Sep 2016 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
पौधे लगा कर स्कूल परिसर को हरा-भरा बनायें : शर्मा

वृक्षारोपण करते िवद्यालय के िशक्षक व छात्र. जहानाबाद,नगर : जिले के रतनी -फरीदपुर प्रखंड के राजकीय इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय सरता में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया . इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा 200 से अधिक वृक्ष विद्यालय परिसर में लगाया गया . कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय प्रसाद […]

विज्ञापन

वृक्षारोपण करते िवद्यालय के िशक्षक व छात्र.

जहानाबाद,नगर : जिले के रतनी -फरीदपुर प्रखंड के राजकीय इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय सरता में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया . इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा 200 से अधिक वृक्ष विद्यालय परिसर में लगाया गया . कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय प्रसाद शर्मा एवं कसवां पंचायत के मुखिया पति प्रमोद कुमार द्वारा वृक्ष लगाकर किया गया . इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने छात्र-छात्राओं से आहवान किया
कि वृक्ष लगायें तथा विद्यालय परिसर को हराभरा बनायें. विद्यालय का परिसर हरा-भरा रहेगा तो प्रदूषण में कमी आयेगी तथा शांत महौल में शिक्षण कार्य भी बेहतर होगा. उन्होने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे पौधे लगाने के साथ ही उसका देखभाल भी करें. उन्होने कहा कि पौधारोपण से धरा को हराभरा बनाकर प्रदुषण मुक्त बनाया जा सकता है.छात्र-छात्राएं अपने घरों के आसपास भी पौधारोपण करें तथा वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनायें . कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकाओं के साथ ही बड़ी संख्या छात्र-छात्राएं शामिल होकर पौधारोपण किया. पौधारोपण के क्रम में आम, सखुआ, पीपल सहित कई फलदार वृक्ष लगाये गये .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन