ePaper

चिप्स और कुरकुरे लदे ट्रक से शराब की तस्करी, लाखों की शराब बरामद

Updated at : 25 Aug 2016 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
चिप्स और कुरकुरे लदे ट्रक से शराब की तस्करी, लाखों की शराब बरामद

सारण-अमनौर : अमनौर पुलिस ने गुरुवार को एक पिकअपवैन से लाखों रुपये मूल्यके विदेशी शराब की बरामदगी की है. बताया जाता है कि अमनौर पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअपवैन से विदेशी शराब जा रहा है. उसके बाद पुलिस ने उस वाहन का पीछा किया और एसएच 73 के पास खोरीपाकड़ गांव पेट्रोल पंप […]

विज्ञापन

सारण-अमनौर : अमनौर पुलिस ने गुरुवार को एक पिकअपवैन से लाखों रुपये मूल्यके विदेशी शराब की बरामदगी की है. बताया जाता है कि अमनौर पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअपवैन से विदेशी शराब जा रहा है. उसके बाद पुलिस ने उस वाहन का पीछा किया और एसएच 73 के पास खोरीपाकड़ गांव पेट्रोल पंप के पास उक्त पिकअपवैन को पकड़ लिया.

मालूम हो कि उक्त पिकअपवैन में बाहर से बिस्कुट व ओएस पकौड़े के पॉकेट लोड किया था तथा उसके अंदर विदेशी शराब से भरी सैकडों पेटी रखे हुए थे. जिसमें सभी रॉयल स्टेज कंपनी के 105 कार्टून, कुल 1872 बोतल, 32 कार्टून बिस्कुट तथा ओएस पकौड़े 36 बोरा पाया गया. जिसकी कीमत लाखों रुपये बतायी गयी है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे एडमिशन एसपी मढ़ौरा अशोक कुमार सिंहऔर एडिशनल एसपी मढ़ौरा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मार्ग से बड़े पैमाने पर शराब व्यवसाय का रैकेट चलाने की बात सामने आ रही है जांच किया जा रहा है. बहुत जल्द इसका खुलासा किया जायेगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन