शव गायब करने के मामले में प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Aug 2016 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर ट्रेन से कट कर तीन लोगों की मौत के बाद शव को गायब करने के मामले में राजकीय रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. रेल पुलिस अधीक्षक वीएन झा के निर्देश पर रेल पुलिस ने यह कार्रवाई की है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार दिवेदी ने बताया […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर ट्रेन से कट कर तीन लोगों की मौत के बाद शव को गायब करने के मामले में राजकीय रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. रेल पुलिस अधीक्षक वीएन झा के निर्देश पर रेल पुलिस ने यह कार्रवाई की है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार दिवेदी ने बताया कि चैनवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर चपरैठा गांव के एक युवक तथा दो मासूमों समेत तीन की मौत डाउन मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से काट कर हो गयी थी
घटना के बाद ग्रामीण तीनों शव लेकर भाग गये और
अंतिम संस्कार कर दिया गया. शव नहीं मिलने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका. घटना की
सूचना रेल पुलिस को स्टेशन मास्टर ने भी नहीं दिया. उन्होंने बताया कि चपरैठा गांव के
अशोक कुमार गिरि (40 वर्षीय) अपने भाई नागेंद्र गिरि के पुत्र
और पुत्री को लेकर बाल
कटवाने जा रहा था. तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गये. तीनों
रेलवे ट्रैक पर चलते हुए आ
रहे थे, जिसके कारण यह
घटना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




