दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची इंटरसिटी एक्सप्रेस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Aug 2016 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान रेल खंड के दाउदपुर स्टेशन पर शनिवार की रात अप इंटरसिटी सवारी गाड़ी 155021 दुर्घटना से बाल-बाल बची. अप रेल ट्रैक पर विगत गुरुवार की पटरी टूटी हुई थी. वहां पर तत्काल सेफ्टी प्लेट लगा कर रेल परिचालन चालू कर दिया गया. उसी ट्रैक से इंटरसिटी सवारी गाड़ी गुजर रही थी […]
विज्ञापन
दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान रेल खंड के दाउदपुर स्टेशन पर शनिवार की रात अप इंटरसिटी सवारी गाड़ी 155021 दुर्घटना से बाल-बाल बची. अप रेल ट्रैक पर विगत गुरुवार की पटरी टूटी हुई थी. वहां पर तत्काल सेफ्टी प्लेट लगा कर रेल परिचालन चालू कर दिया गया. उसी ट्रैक से इंटरसिटी सवारी गाड़ी गुजर रही थी कि सेफ्टी पलेट खुल गया और प्लेट के नट-बोल्ट टूट गये और ट्रेन में टकराने की आवाज आयी.
ट्रेन के जाने के बाद रेलकर्मी ने देखा और पुनः सेफ्टी प्लेट जोड़ कर रेल परिचालन शुरू किया गया. स्टेशन मास्टर रंजीत कुमार यादव ने बताया की पटरी टूटने की
जानकारी इंजीनियरिंग विभाग को दी गयी थी, लेकिन अबतक बदली
नहीं गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




