कार्यालयों में नहीं हुआ काम-काज

Published at :07 Aug 2016 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यालयों में नहीं हुआ काम-काज

छपरा (सदर) : बंद के दौरान बवाल की खबर के बाद सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में काम नहीं हुआ. समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, शिक्षा विभाग, डीआरडीए, विभिन्न बैंकों, जीवन बीमा निगम आदि कार्यालयों के ताले तो प्रारंभ में खुले लेकिन बवाल शुरू होने के बाद पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ताला को बंद कर भीतर ही […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : बंद के दौरान बवाल की खबर के बाद सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में काम नहीं हुआ. समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, शिक्षा विभाग, डीआरडीए, विभिन्न बैंकों, जीवन बीमा निगम आदि कार्यालयों के ताले तो प्रारंभ में खुले लेकिन बवाल शुरू होने के बाद पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ताला को बंद कर भीतर ही रहना बेहतर समझा. हालांकि बवाल के कारण कार्यालयों में आम लोग नहीं पहुंचे.

वहीं कार्यालयों मेंपहुंचे कर्मचारियों में भी छपरा शहर में लगभग तीन घंटे तक मचे बवाल को लेकर भय का माहौल देखा गया. खासकर वैसे कार्यालय जहां भारी संख्या में महत्वपूर्ण मशीनें या अन्य उपकरण है, वहां पर इन कार्यालयों के पदाधिकारी तैनात निजी एवं सरकारी सुरक्षा बलों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने की हिदायत देते रहे. इनमें बीएसएनएल, डाक व बैंकिंग संस्थान शामिल है.

उधर ग्रामीण क्षेत्रों से छपरा शहर में आने वाले लोगों को कार्यालयों में अपना काम कराये बिना वापस लौटना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन