ePaper

छपरा में इंटरनेट, सोशल मीडिया पर रोक, फसाद भड़काने के आरोप में दो गिरफ्तार

Updated at : 06 Aug 2016 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
छपरा में इंटरनेट, सोशल मीडिया पर रोक, फसाद भड़काने के आरोप में दो गिरफ्तार

छपरा (सारण) : शुक्रवार को छपरा में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होनेके शुक्रवार के बाद जिले में एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव बढ़ता देख प्रशासन ने सोशल मीडिया, वाट्सएप, फेसबुक व ट्विटर पर रोक लगा दी है. […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : शुक्रवार को छपरा में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होनेके शुक्रवार के बाद जिले में एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव बढ़ता देख प्रशासन ने सोशल मीडिया, वाट्सएप, फेसबुक व ट्विटर पर रोक लगा दी है. छपरा के एसपी ने पुष्टि की है कि जिले के कई इलाकों में अब भी तनाव व्याप्त है. जिले में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. हालांकि सरकारी दफ्तरों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध रहेगी. जिले में एहतियात बरतते हुए धारा 144लगायीगयी है. इसके साथ ही जिले में धरना, प्रदर्शन व ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने पर रोक लगायी गयी है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

शुक्रवार की सुबह सात बजे से शुरू हुए हंगामे को शांत करने में पुलिस व प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना के बाद डीएम दीपक आनंद ने व्हाट्स एप समेत अन्य सोशल मीडिया पर रोक लगा दी है. हंगामा मकेर से शुरू हुआ और परसा, भेल्दी, सोनहो, अमनौर, गड़खा तक पहुंच गया.

जानकारी के अनुसार, मकेर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोले में एक युवक ने आपत्तिजनक वीडियो चार दिनों पहले पोस्ट किया था, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. कुछ युवकों ने मकेर थाने में इसकी शिकायत की. लेकिन, कार्रवाई नहीं की गयी. इसके बाद शुक्रवार की सुबह लोग आक्रोशित हो गये़ इसके बाद परसा, मकेर, अमनौर, भेल्दी, गड़खा, कटसा, सोनहो आदि स्थानों पर सड़क जाम कर हंगामा किया गया़ इसके बाद पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी.

आरोपितों का होगा स्पीडी ट्रायल

मकेर की घटना में तीन अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है. सात दिनों के अंदर आरोप पत्र दाखिल कर इस मुकदमे का स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा. उक्त बातें डीएम दीपक आनंद ने शांति समिति की बैठक के दौरान कहीं. उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के जुलूस एवं प्रदर्शन पर रोक लगा दी गयी है.

अधिकारियों की मेहतन से शांत हुआ मामला

शुक्रवार की शाम डीएम ने जिला मुख्यालय में शांति समिति की बैठक की और शांति व सद्भाव बनाने रखने में सहयोग की अपील की. इस मौके पर पहुंचे अधिकारियों की मुस्तैदी से मामला शांत हुआ. प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल, डीआइजी अजीत कुमार राय, डीएम दीपक आनंद तथा एसपी, एसडीओ सुनील कुमार आदि ने स्थिति को संभाला़ जोनल आइजी सुनील कुमार ने भी मकेर पहुंचे और मामले की जानकारी ली़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन