‘अपना आधार बैंक से जोड़ें’ योजना की डीएम ने की शुरुआत

Published at :04 Aug 2016 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
‘अपना आधार बैंक से जोड़ें’ योजना की डीएम ने की शुरुआत

छपरा (सदर) : अपना आधार नंबर अपने बैंक खाता’ से जुड़वायें की शुरुआत बुधवार को डीएम दीपक आनंद ने की. इस अवसर पर उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे अपना आधार नंबर बैंक से जुड़वा लें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें समय से मिल सके. जिलाधिकारी ने कहा कि उतर बिहार ग्रामीण बैंक […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : अपना आधार नंबर अपने बैंक खाता’ से जुड़वायें की शुरुआत बुधवार को डीएम दीपक आनंद ने की. इस अवसर पर उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे अपना आधार नंबर बैंक से जुड़वा लें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें समय से मिल सके. जिलाधिकारी ने कहा कि उतर बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को माइक्रो एटीएम के माध्यम से लाभ पहुंचाना है.

उन्होंने कहा कि बैंक मित्रों के माध्यम से माइक्रो एअीएम ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर की छोटी-बड़ी जमा/निकासी का एक सरल माध्यम है. इसके माध्यम से बैंक से लेन-देन करना बहुत आसान हो जायेगा. इससे महादलित टोलों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. उन्होंने बैंक मित्रों को बताया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर गांव के लोगो का खाता खोलने के लिए प्रेरित करें, ताकि उनमें बचत की आदत डाली जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन