वाणिज्यकर ने जारी की 36 व्यवसायियों को नोटिस

Published at :03 Aug 2016 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
वाणिज्यकर ने जारी की 36 व्यवसायियों को नोटिस

छपरा (सदर) : सारण में नियम के विरुद्ध स्टोन चिप्स तथा कोयला का व्यवसाय करने व सरकार को निर्धारित बिक्री कर नहीं देने वाले व्यवसायियों पर अब वाणिज्य कर विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है. सारण अंचल के वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त शंकर शर्मा के अनुसार स्टोन चिप्स का व्यवसाय करने वाले 23 तथा […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : सारण में नियम के विरुद्ध स्टोन चिप्स तथा कोयला का व्यवसाय करने व सरकार को निर्धारित बिक्री कर नहीं देने वाले व्यवसायियों पर अब वाणिज्य कर विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है. सारण अंचल के वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त शंकर शर्मा के अनुसार स्टोन चिप्स का व्यवसाय करने वाले 23 तथा कोयला का व्यवसाय करने वाले 13 व्यवसायियों को नोटिस भेजा जा रहा है, जिससे वे स्टोन चिप्स तथा कोयला का व्यवसाय करने के बावजूद टैक्स भुगतान नियमानुसार नहीं करने के मामले में जवाब दे सके. यदि जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ विभागीय पेनाल्टी तथा डिफ्रेंस टेक्स जमा कराने की कार्रवाई की जायेगी.

वाणिज्य कर विभाग के सक्रियता के बाद व्यवसायियों में बेचैनी : छपरा प्रमंडलीय मुख्यालय में संयुक्त आयुक्त स्तर के पदाधिकारियों की पदस्थापना एवं उनकी सक्रियता व लगातार छापामारी के बाद वाणिज्य कर की चोरी करने वाले व्यवसायियों में हड़कंप है. विभाग द्वारा 29 जुलाई को छपरा जंकशन पर छापामारी कर नियम के विरुद्ध मंगाये गये गुटखा पान मसाला आदि की जब्ति के बाद बिना बिल एवं परमिट के सामान मंगाने वाले व्यवसायियों में परेशानी देखी जा रही है.
अब तक इनकी कारगुजारियों के कारण सारण, सीवान, गोपालगंज, वैशाली में वैध व्यापार करने वाले व्यवसायियों को परेशानी होती है. चूंकि ग्राहक को टैक्स चोरी के कारण सामान सस्ता मिलता था, इसलिए वैध व्यवसायियों के पास ग्राहकों की संख्या अवैध व्यवसायियों के वनिस्पत कम हो जाती थी. ऐसी स्थिति में सरकार को राजस्व का चूना लगने के साथ-साथ वैध व्यवसायियो को भी परेशानी होती है. अब ऐसे अवैध व्यवसायियों पर लगाम लगने से निश्चित तौर पर वाणिज्य कर चोरी में कमी आयेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन