बाढ़ में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, एक घायल

पानापुर : थाना क्षेत्र का चकिया गांव में सोमवार की दोपहर बाढ़ के पानी में डूब जाने से 11 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी. जबकि उसे बचाने के क्रम में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसका इलाज निजी चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार चकिया गांव […]
पानापुर : थाना क्षेत्र का चकिया गांव में सोमवार की दोपहर बाढ़ के पानी में डूब जाने से 11 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी. जबकि उसे बचाने के क्रम में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसका इलाज निजी चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार चकिया गांव निवासी स्व विनोद महतो का पुत्र राहुल कुमार गांव के कुछ बच्चों के साथ गंडक बांध पर बकरी चराने गया था.
इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. बाढ़ के पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गयी. राहुल को बचाने के क्रम में 15 वर्षीया सुमन कुमारी भी डूबने लगी, जिसे ग्रामीणों ने किसी प्रकार बचा लिया. सुमन चकिया में अपने ननिहाल में रहती है. राहुल की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय मुखिया ललन महतो ने पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 1500 रुपये की राशि उपलब्ध करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




