टूटी हुई पटरी से गुजर गयी ग्वालियर मेल

दाउदपुर (सारण) : छपरा-सिवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन पर गुरुवार की रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर अप साइड के ट्रैक से गुजर रही ग्वालियर मेल दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी. ट्रेन जब गुजर रही थी, उसी समय ट्रैक एक जगह से टूट गया. अप ग्वालियर मेल के गुजरने के पहले […]
दाउदपुर (सारण) : छपरा-सिवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन पर गुरुवार की रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर अप साइड के ट्रैक से गुजर रही ग्वालियर मेल दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी. ट्रेन जब गुजर रही थी, उसी समय ट्रैक एक जगह से टूट गया. अप ग्वालियर मेल के गुजरने के पहले ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर रंजीत कुमार यादव ने पटरी का मुआयना किया था. रात के एक बजकर 18 मिनट पर बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस को पास किया जा रहा था,
तभी ट्रैक के टूटने की आवाज मिली. इसके बाद स्टेशन मास्टर ने ट्रैक का मुआयना किया, तो प्लेटफाॅर्म नंबर एक के समीप रेल ट्रैक को टूटा हुआ पाया गया. इसकी जानकारी कंट्रोल और इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी को दी गयी. इसके बाद रेलकर्मियों ने पहुंचकर ट्रैक में सेफ्टी प्लेट लगाया. स्टेशन मास्टर रंजीत कुमार ने बताया कि रेल टूटने के कारण 15621 कमाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस को कोपा समहौता स्टेशन पर 40 मिनट तक खड़ा करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




