काम नहीं कराने वाले पंचायत सचिवों पर होगी प्राथमिकी

Published at :29 Jul 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
काम नहीं कराने वाले पंचायत सचिवों पर होगी प्राथमिकी

डीएम ने बैठक में प्रखंडों के प्रधान सहायक एवं नाजिर को ऐसे पंचायत सचिवों की सूची तैयार करने का दिया निर्देश छपरा (सदर) : योजना मद में अग्रिम लेकर कार्य पूरा नहीं करने वाले पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. यह निर्देश डीएम दीपक आनंद ने गुरूवार को समाहरणालय सभा कक्ष में सभी प्रखंड […]

विज्ञापन

डीएम ने बैठक में प्रखंडों के प्रधान सहायक एवं नाजिर को ऐसे पंचायत सचिवों की सूची तैयार करने का दिया निर्देश

छपरा (सदर) : योजना मद में अग्रिम लेकर कार्य पूरा नहीं करने वाले पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. यह निर्देश डीएम दीपक आनंद ने गुरूवार को समाहरणालय सभा कक्ष में सभी प्रखंड के प्रधान सहायक एवं नाजिर के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कही.
उन्होंने कहा कि तरैया प्रखंड में निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आयी है कि वित्तीय वर्ष 2011-12 से 14-15 विन्न योजना मद में अग्रिम लेकर बिना कार्य पूरा किये स्थानांतरित होकर दूसरे प्रखंड में चले गये है. जिससे कार्य अधुरा पड़ा है तथा अग्रिम का समायोजन नहीं हुआ है.
डीएम ने सभी प्रधान सहायक व नाजिर को ऐसे पंचायत सचिवों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है जो अग्रिम लेकर काम नहीं कराये हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में तत्कालीन बीडीओ तथा प्रभारी सहायकों पर भी प्राथमिकी दर्ज होगी. इस मामले में यदि प्रधान सहायक एवं नाजिर की संलिप्तता पायी जायेगी तो उनपर भी कार्रवाई होगी. सभी प्रखंडों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण के बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने का निर्देश दिया गया. बैठक में सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पिंकी कुमारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन