हत्या के विरोध में दो घंटे तक एनएच जाम

Published at :28 Jul 2016 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के विरोध में दो घंटे तक एनएच जाम

दुस्साहस. बस्ती जलाल गांव के स्वर्ण व्यवसायी की गोली मार की गयी थी हत्या दिघवारा : थाना क्षेत्र के बस्ती जलाल गांव के स्वर्ण व्यवसायी सुभाष प्रसाद की हत्या के विरोध में बुधवार को व्यवसायियों व परिजनों ने बस्ती जलाल मोड़ के पास छपरा-पटना मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया. इससे वाहनों का परिचालन लगभग […]

विज्ञापन

दुस्साहस. बस्ती जलाल गांव के स्वर्ण व्यवसायी की गोली मार की गयी थी हत्या

दिघवारा : थाना क्षेत्र के बस्ती जलाल गांव के स्वर्ण व्यवसायी सुभाष प्रसाद की हत्या के विरोध में बुधवार को व्यवसायियों व परिजनों ने बस्ती जलाल मोड़ के पास छपरा-पटना मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया. इससे वाहनों का परिचालन लगभग दो घंटों तक ठप रहा. दिन के लगभग 11 बजे आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आये व आगजनी कर बवाल मचाया. गुस्साये लोग हत्यारों की गिरफ्तारी, सीतलपुर व बस्ती जलाल बाजार के व्यवसायियों की सुरक्षा व पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे. उनलोगों का आरोप था कि पुलिस व्यवसायियों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे रही है.
उधर, जाम की सूचना मिलने पर सोनपुर एसडीओ मदन कुमार, एसडीपीओ मो. अली अंसारी, दिघवारा बीडीओ राजमीति पासवान समेत दिघवारा, दरियापुर व नयागांव थाने की पुलिस जाम स्थल पर पहुंची. दो घंटे के प्रयास के बाद सोनपुर एसडीओ व एसडीपीओ ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी, दुकानदारों को पर्याप्त सुरक्षा दिलाने व पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद दोपहर लगभग 1 बजे जाम हटाया जा सका. मंगलवार की देर रात्रि बस्ती जलाल के सुभाष प्रसाद पुत्र बब्लु के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने सुभाष प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी. ग्रामीण हरेंद्र पंडित को भी गोली लगी है, जिसका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन