दो साल पहले भी स्वर्ण व्यवसायी पर हुआ था जानलेवा हमला

दिघवारा : जिस स्वर्ण व्यवसायी की मंगलवार की रात हत्या हुई उस पर दो साल पहले भी उसी जगह पर जानलेवा हमला तथा दुकान से लौटने के वक्त अपराधियों ने हथियार के बल पर आभूषण का झोला छिनने का प्रयास किया था, मगर शोर होने पर अपराधी भागने में सफल रहे थे. 13 जुलाई 2014 […]
दिघवारा : जिस स्वर्ण व्यवसायी की मंगलवार की रात हत्या हुई उस पर दो साल पहले भी उसी जगह पर जानलेवा हमला तथा दुकान से लौटने के वक्त अपराधियों ने हथियार के बल पर आभूषण का झोला छिनने का प्रयास किया था, मगर शोर होने पर अपराधी भागने में सफल रहे थे. 13 जुलाई 2014 को स्वर्णकार सुभाष प्रसाद के बयान पर थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
थाना क्षेत्र के बस्ती जलाल गांव में मंगलवार की देर रात स्वर्ण व्यवसायी सुभाष प्रसाद की गोली मारकर हत्या व एक ग्रामीण के गोली लगने से घायल होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि अपराधी लूट की नियत से आये थे या फिर किसी पुराने विवाद को लेकर हत्या करना ही अपराधियों का मकसद था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




