बालू व्यवसायी से झपट्टा मार पांच लाख ले भागे अपराधी

Published at :26 Jul 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
बालू व्यवसायी से झपट्टा मार पांच लाख ले भागे अपराधी

छपरा (सारण) : शहर के मौना चौक स्थित स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा से निकासी कर घर जा रहे बालू व्यवसायी से बाइक सवार अपराधी पांच लाख रूपये झपट्टा मार कर ले भागे. घटना सोमवार को एक बजे दिन की है. तेलपा निवासी अभिषेक कुमार सिंह ने बैंक से रुपये की निकासी की और […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : शहर के मौना चौक स्थित स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा से निकासी कर घर जा रहे बालू व्यवसायी से बाइक सवार अपराधी पांच लाख रूपये झपट्टा मार कर ले भागे. घटना सोमवार को एक बजे दिन की है. तेलपा निवासी अभिषेक कुमार सिंह ने बैंक से रुपये की निकासी की और थैले में रुपये लेकर बाहर निकले, तभी पहले से बाइक पर सवार अपराधियों ने झपट्टा मार कर रुपयेवाला थैला लेकर पूरब दिशा की ओर फरार हो गये. इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
घटना के तुरंत बाद पूरे शहर में वाहन जांच शुरू कर दी गयी. बालू व्यवसायी ने नगर थाने में अज्ञात अपराधियों केखिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के द्वारा बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस का दावा है कि गिरोह की
पहचान कर ली गयी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसके लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया है.
एएसपी सत्यनारायण कुमार ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा और इस कांड का खुलासा हो जायेगा. घटना के तुरंत बाद वाहन जांच शुरू कर दी गयी और संभावित ठिकानों पर पर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन