रेल एसपी ने किया इंस्पेक्टर ऑफिस का निरीक्षण

Published at :24 Jul 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
रेल एसपी ने किया इंस्पेक्टर ऑफिस का निरीक्षण

छपरा (सारण) : रेल एसपी बीएन झा ने छपरा कचहरी रेल पुलिस चौकी तथा छपरा जंकशन रेल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण शनिवार को किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने छपरा रेल पुलिस अंचल के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक भी किया. रेल एसपी ने कहा कि जमानत पर जेल से छूटे अपराधियों पर […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : रेल एसपी बीएन झा ने छपरा कचहरी रेल पुलिस चौकी तथा छपरा जंकशन रेल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण शनिवार को किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने छपरा रेल पुलिस अंचल के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक भी किया. रेल एसपी ने कहा कि जमानत पर जेल से छूटे अपराधियों पर कड़ी नजर रखें

और जो अपराध में सक्रिय है, उनका जमानत रद्द करने का प्रस्ताव भेंजे. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब कुछ संतोषजनक पाया गया. यात्री सुरक्षा और ट्रेनों का मार्गरक्षण सख्ती के साथ करने का निर्देश दिया गया है. इस मौके पर रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, छपरा कचहरी चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पासवान, पुअनि रामअवतार सिंह, सअनि अनिल कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन