छात्रों ने कॉलेज में की तालाबंदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jul 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदपुर (मांझी) : नंदलाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर में शुक्रवार को सत्र 2014-15 के स्नातक प्रथम वर्ष कला और विज्ञान के छात्रों ने परीक्षा फार्म नहीं भरे जाने को लेकर जमकर हंगामा किया. नाराज छात्रों ने काॅलेज कर्मियों को गेट से बहार निकलकर मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी. छात्रों का कहना था कि कॉलेज प्रशासन […]
विज्ञापन
दाउदपुर (मांझी) : नंदलाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर में शुक्रवार को सत्र 2014-15 के स्नातक प्रथम वर्ष कला और विज्ञान के छात्रों ने परीक्षा फार्म नहीं भरे जाने को लेकर जमकर हंगामा किया. नाराज छात्रों ने काॅलेज कर्मियों को गेट से बहार निकलकर मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी.
छात्रों का कहना था कि कॉलेज प्रशासन की ओर से बिना विलंब शुल्क के 15 जुलाई से 22 जुलाई तक फार्म भरने की तिथि तय की गयी थी. 22 जुलाई को महज कुछ छात्रों का फार्म भरकर कार्य बंद कर दिया गया. इस पर फार्म भरने से वंचित छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया.
इससे कॉलेज के कार्य बाधित हो गये. वही छात्रों की मांग थी कि बिना विलंब शुल्क के साथ फर्म नहीं भरा गया तो कॉलेज में तालाबंदी जारी रहेगा. इस संबंध में कालेज प्राचार्य केपी श्रीवास्तव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि फार्म भरने की तिथि में विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश का पालन किया गया है.
उन्होंने कहा कि छात्रों ने वर्ष 14-15 व 15-16 दोनों सत्र के छात्रों ने उक्त तिथि के अनुसार फार्म भर दिया है. मालूम हो कि 23 जुलाई को बैंक बंद रहने के कारण सभी भरे हुए फार्म का ड्राफ्ट बनाना था जो ससमय विश्वविद्यालय को पूरा करना था. अबतक 1130 छात्रों का परीक्षा फार्म भरा जा चुका है. वही जिन छात्रों का फॉर्म नहीं भरा गया है, उनका 23 जुलाई से 26 जुलाई को दिन के 12 बजे तक विलंब शुल्क के साथ भरा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




