पेंशन न मिलने पर हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jul 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

मांझी : सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित बंगरा पंचायत के पेंशन धारकों ने मुखिया जीतेन्द्र सिंह व पूर्व प्रमुख अनिल कुमार पांडेय तथा संजय राय के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया. इस दौरान मुखिया की बीडीओ सूरज कुमार सिंह से तीखी नोक झोंक भी हुई. आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधि पेंशन धारकों के साथ […]
विज्ञापन
मांझी : सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित बंगरा पंचायत के पेंशन धारकों ने मुखिया जीतेन्द्र सिंह व पूर्व प्रमुख अनिल कुमार पांडेय तथा संजय राय के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया. इस दौरान मुखिया की बीडीओ सूरज कुमार सिंह से तीखी नोक झोंक भी हुई. आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधि पेंशन धारकों के साथ कार्यालय में जबरन घुसने का भी प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने उन्हें घुसने से रोक दिया.
बाद में लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी तथा मुख्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गये. स्थिति को गंभीर होता देख मांझी तथा दाउदपुर थाना पुलिस को बुला लिया गया. पेंशन धारकों का कहना था कि पंचायत की ओर से अबतक पेंशन की राशि नहीं दी गयी. प्रखंड से मिले पेंशन मद के आठ लाख का वितरण भी नहीं किया जा सका है. बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड की अन्य पंचायतों के साथ साथ बंगरा का भी रकम शेष है. जिला से राशि प्राप्त होते ही वितरण कर दिया जायेगा. धरना पर बैठे लोगों को सीओ सिद्धनाथ सिंह तथा बीडीओ ने आश्वासन दिया की दोषी पंचायत सचिव पर प्राथमिकी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




