पांच किमी का सफर एक घंटे में

Published at :21 Jul 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
पांच किमी का सफर एक घंटे में

परेशानी. सड़क पर गड्ढों के कारण बढ़ रहा हादसे का अंदेशा सड़क की बदहाली के कारण लग रहा है जाम बारिश से स्थिति हो रही है भयावह एनएच के मानक के अनुरूप नहीं है यह पथ लेकिन एनएचएआई ने कर लिया अधिग्रहण छपरा (सारण) : शहर से गुजरने वाली एनएच 19 जानलेवा बनी हुई है. […]

विज्ञापन

परेशानी. सड़क पर गड्ढों के कारण बढ़ रहा हादसे का अंदेशा

सड़क की बदहाली के कारण लग रहा है जाम
बारिश से स्थिति हो रही है भयावह
एनएच के मानक के अनुरूप नहीं है यह पथ लेकिन एनएचएआई ने कर लिया अधिग्रहण
छपरा (सारण) : शहर से गुजरने वाली एनएच 19 जानलेवा बनी हुई है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए है. उसपर हुई बारिश ने स्थिति को और भयावह बना दिया है. दारोगा राय चौक से लेकर ब्रह्मपुर पुल तक सड़क की जीर्ण-शीर्ण हालत के कारण न केवल वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे है, बल्कि सड़क पर जाम की स्थिति भी काफी गंभीर हो चुकी है. जर्जर सड़क पर दोपहिया तथा तीन पहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होना आम बात बनी हुई है.
सड़क पर बने गड्ढों में वाहनों के फंस जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इससे शहर वासियों की मुश्किलें बढ़ गयी है. स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्रा जाम में फंसने के कारण विलंब से पहुंचते है और उन्हें डांट सुननी पड़ती है. यही हाल
कामकाजी लोगों की है. उन्हें भी अपने अधिकारियों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है.
वाहनों का है काफी दबाव : ब्रह्मपुर पुल से लेकर दरोगा राय चौक तक वाहनों का काफी दबाव है. तीन दिशाओं से काफी संख्या में मालवाहक तथा यात्री वाहक बड़े वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से होता है. उत्तर बिहार के कई जिलों के अलावा झारखंड से आने वाली वाहनों के पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने का यह प्रमुख मार्ग है. करीब दो दशक पहले एनएच के द्वारा इस पथ का अधिग्रहण कर लजिया गया, लेकिन एनएच के मानक के अनुरूप चौड़ीकरण नहीं किया गया है. अब इस पथ को एनएचएआई ने अपने जिम्मे ले लिया है, लेकिन सड़क की मरम्मति व रख-रखाव नहीं किया जा रहा है.
सड़क पर लगता है अवैध स्टैंड : दरोगा राय चौक से लेकर ब्रह्मपुर पुल तक सड़क पर ही अवैध स्टैंड लगता है. इस वजह से जाम की समस्या गहराती जा रही है. दरोगा राय चौक, भगवान बाजार चौक, गुदरी मोड़, श्यामचक मोड़, ब्रह्मपुर पुल के पास टेम्पो का अवैध स्टैंड लगता है. सड़क पर ही वाहनों को खड़ा कर चालकों के द्वारा यात्रियों को बैठाया जाता है.
दारोगा राय चौक से ब्रह्मपुर तक सड़क जर्जर
शहर के दरोगा राय चौक से ब्रह्मपुर पुल तक की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक समय लग जाता है. पश्चिमी क्षेत्र से शहर में प्रवेश करने का एक मात्र मार्ग है. एनएच 19 से ही प्रमुख सड़कें भी जुड़ी है जिसमें छपरा-सीवान एनएच 85 तथा छपरा-महम्मदपुर एनएच 101 शामिल है. ब्रहमपुर पुल के पास से सीवान जाने और बलिया होते हुए गाजीपुर जाने वाली एनएच 19 अलग-अलग होती है. इसके ठीक एक किमी पहले श्यामचक मोड़ के पास से छपरा-महम्मदपुर एनएच 101 अलग होती है.
क्या कहते हैं अधिकारी
बरसात के कारण सड़कें टूटी है, जिसकी मरम्मती का कार्य कराया जा रहा है. दो दिनों में सड़क की मरम्मती का कार्य पूर्ण करा दिया जायेगा. रात के समय मरम्मती का कार्य कराया जा रहा है ताकि आने-जाने वालों को परेशानी न हो.
दिलिप कुमार, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, छपरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन