मिर्च पाउडर झोंक कर 60 हजार रुपये लूटे

Published at :17 Jul 2016 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
मिर्च पाउडर झोंक कर 60 हजार रुपये लूटे

वारदात. प्रीमियम के पैसे वसूल कर लाैट रहा था एजेंट डोरीगंज (छपरा) : प्रीमियम के पैसे वसूल कर साइकिल से लौट रहे डोरीगंज बाजार स्थित बंधन नन बैकिंग कम्पनी के एक एजेन्ट की आंख में मिर्च का पाउडर झोंककर दो बाइक सवार अपराधी शनिवार की दोपहर बैग लेकर फरार हो गये. पीड़ित के अनुसार बैग […]

विज्ञापन

वारदात. प्रीमियम के पैसे वसूल कर लाैट रहा था एजेंट

डोरीगंज (छपरा) : प्रीमियम के पैसे वसूल कर साइकिल से लौट रहे डोरीगंज बाजार स्थित बंधन नन बैकिंग कम्पनी के एक एजेन्ट की आंख में मिर्च का पाउडर झोंककर दो बाइक सवार अपराधी शनिवार की दोपहर बैग लेकर फरार हो गये. पीड़ित के अनुसार बैग में साठ हजार रुपये थे. वह आये दिन की तरह वसूली के पैसे लेकर बैंक पर लौट रहा था कि तभी छपरा की ओर से आ रहे बाइक सवार दो अपराधियों ने छपरा-पटना मुख्यमार्ग स्थित इस्माइलपुर गांव के समीप उसकी आंख में मिर्च का पाउडर झोंककर रुपये से भरा बैग साइकिल से निकालकर फरार हो गये.
तरैया थानाक्षेत्र के भागवतपुर गांव निवासी बैंककर्मी सुभाष कुमार ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध डोरीगंज थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसने बताया है कि वह क्षेत्र के भैरोपुर तथा ख्वासपुर गांव से बैंक के प्रीमियम व किस्त के रुपये की वसूली कर बैंक लौट रहा था तभी छपरा की ओर से आ रहे
बाइक सवार दो अपराधियों ने उसकी आंख में मिर्च पाउडर झोंककर साइकिल से रुपये से भरा बैग निकालकर फरार हो गये. आंखों में तेज जलन से पीड़ित घंटों सड़क पर परेशान रहा. इसकी सूचना देर शाम स्थानीय थाने को दी. थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की तलाश मे छापेमारी शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन