बच्ची के पेट से निकला बालों का गुच्छा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2014 9:54 PM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय (नगर). शहर के शिवम नर्सिग होम में युवा सजर्न डॉ पद्माकर सिंह के द्वारा ऑपरेशन कर एक 12 वर्षीया बच्ची के पेट से बालों का गुच्छा निकाला. बरौनी थाने के रू पनगर निवासी स्व रंजीत सिंह की पुत्री को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे ऑपरेशन के लिए शहर के शिवम नर्सिग […]
विज्ञापन
बेगूसराय (नगर). शहर के शिवम नर्सिग होम में युवा सजर्न डॉ पद्माकर सिंह के द्वारा ऑपरेशन कर एक 12 वर्षीया बच्ची के पेट से बालों का गुच्छा निकाला. बरौनी थाने के रू पनगर निवासी स्व रंजीत सिंह की पुत्री को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे ऑपरेशन के लिए शहर के शिवम नर्सिग होम में लाया गया. सजर्न डॉ सिंह ने मरीज की सिटी स्केन कराने की सलाह दी. सिटी स्केन में पता चला कि मरीज के पेट में भारी मात्र में बाल का गुच्छा मौजूद है. चिकित्सक की सलाह बच्ची के पेट का ऑपरेशन कर बालों का गुच्छा बाहर निकाला गया. देखने के लिए अस्पताल में भीड़ जमा हो गयी. डॉ सिंह ने कहा कि उक्त बाल बच्ची के लिए खतरनाक साबित हो सकता था. ऑपरेशन के बाद बच्ची के परिजनों ने चिकित्सक व उनकी पूरी टीम को बधाई दी. ज्ञात हो कि युवा सजर्न डॉ सिंह जाने-माने सजर्न डॉ रामयतन सिंह के पुत्र हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










