बस की चपेट में आकर 2 महिलाओं की मौत

छपरा : बिहार के सारण जिले के गरखा थाना अंतर्गत भइसमरा गांव के पास आज एक बस की चपेट में आकर दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गरखा थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 102 पर हुए इस हादसे में मृतकों में लालकेसी देवी :40: सुनैना देवी […]
छपरा : बिहार के सारण जिले के गरखा थाना अंतर्गत भइसमरा गांव के पास आज एक बस की चपेट में आकर दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गरखा थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 102 पर हुए इस हादसे में मृतकों में लालकेसी देवी :40: सुनैना देवी :38: शामिल हैं जो कि मांझी थाना अंतर्गत डुमरी गांव की रहने वाली बतायी जाती हैं.
उन्होंने बताया कि उक्त बस सारण जिला मुख्यालय छपरा से मकेर परसा की ओर जा रही थी तभी बस चालक के अपने वाहन पर से संतुलन खो देने के कारण ये दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गयीं. इस हादसे के बाद बस चालक वाहन के साथ फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




