समय पूरा, काम अधूरा

छपरा (सारण) : बरसात के पहले छपरा-थावे रेलखंड के अामान परिवर्तन का कार्य पूरा नहीं हो सका. मई से ही इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का दावा रेल प्रशासन ने किया था. लेकिन, अभी भी काम अधूरा पड़ा है. तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में छपरा-थावे रेलखंड छोटी लाइन के अामान […]
छपरा (सारण) : बरसात के पहले छपरा-थावे रेलखंड के अामान परिवर्तन का कार्य पूरा नहीं हो सका. मई से ही इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का दावा रेल प्रशासन ने किया था. लेकिन, अभी भी काम अधूरा पड़ा है. तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में छपरा-थावे रेलखंड छोटी लाइन के अामान परिवर्तन परियोजना को स्वीकृति मिली थी. उनके मंत्री पद से हटने के बाद यह परियोजना अधर में लटक गयी.
करीब दो वर्ष पहले इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया और निर्माण शुरू हुआ. हालांकि परिचालन बंद करने के पहले इस रेलखंड पर स्थित पुल-पुलिया का निर्माण करा लिया गया था और मिट्टी भराई का कार्य भी पूर्ण हो चुका था. ट्रेनों का परिचालन बंद करने के साथ अामान परिवर्तन का कार्य शुरू हो गया, लेकिन समय पर पूरा नहीं हो सका और कार्य अवधि का पुन: विस्तार कर दिया गया. छपरा-थावे रेलखंड ग्रामीण इलाके के लोगों की जीवन रेखा है. सारण तथा गोपालगंज को जोड़ने वाली करीब 107 किमी लंबी इस रेलखंड से प्रतिदिन काफी लोग जाते-आते थे. रेलवे से यात्रा सस्ती व सुविधाजनक थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




