हादसे में रिटायर रेलकर्मी की मौत

दिघवारा : अवतारनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार की सुबह बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतक की पहचान अवतारनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी व रिटायर रेल ड्राइवर सत्यनारायण प्रसाद (80 वर्ष) के रूप में हुई है. मिली […]
दिघवारा : अवतारनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार की सुबह बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतक की पहचान अवतारनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी व रिटायर रेल ड्राइवर सत्यनारायण प्रसाद (80 वर्ष) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक उक्त वृद्ध रहिमापुर-भगवानपुर बांध पर अहले सुबह मोर्निंग वाक कर रहे थे,
तभी रास्ते से गुजर रहे एक अनियंत्रित बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी. इससे वृद्ध गंभीर रूप से चोटिल हो गये. आनन-फानन में परिजनों ने घायल वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा लाया. वहां इलाज के क्रम में वृद्ध की मौत हो गयी. घटना के बाद बाइक सवार घटनास्थल पर बाइक छोड़कर भाग गया. वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




