12 बोतल अंगरेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published at :08 Jul 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
12 बोतल अंगरेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर डाउन सदभावना एक्सप्रेस ट्रेन में जांच के दौरान राजकीय रेल पुलिस ने 12 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया धंधेबाज वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के हरि साह का पुत्र जगदीश साह बताया जाता […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर डाउन सदभावना एक्सप्रेस ट्रेन में जांच के दौरान राजकीय रेल पुलिस ने 12 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया धंधेबाज वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के हरि साह का पुत्र जगदीश साह बताया जाता है. वह ट्रॉली बैग में शराब की बोतलों को रखे हुये था. रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ न्यू उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और उसे जेल भेज दिया गया है. वह उत्तर प्रदेश के बलिया से शराब लेकर वैशाली जा रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तथा वाराणसी की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनों की नियमित जांच की जा रही है. इसी क्रम में एक धंधेबाज को शराब के साथ पकड़ा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन