ईद पर हुआ 20 करोड़ का कारोबार

Published at :07 Jul 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
ईद पर हुआ 20 करोड़ का कारोबार

जश्न व उमंग में डूबा माहौल, आज मनेगी ईद छपरा : बुधवार को ईद का चांद देखे जाने की तसदीक होते ही गुरुवार को ईद-उल-फितर मनाने की घोषणा कर दी गयी. घोषणा होते ही माहौल जश्न व उमंग भरा हो गया. लोग जहां एक दूसरे को ईद की अग्रिम बधाइयां देने लगे. वहीं तैयारियों को […]

विज्ञापन

जश्न व उमंग में डूबा माहौल, आज मनेगी ईद

छपरा : बुधवार को ईद का चांद देखे जाने की तसदीक होते ही गुरुवार को ईद-उल-फितर मनाने की घोषणा कर दी गयी. घोषणा होते ही माहौल जश्न व उमंग भरा हो गया. लोग जहां एक दूसरे को ईद की अग्रिम बधाइयां देने लगे. वहीं तैयारियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त हो गये. इफ्तार के बाद बाजारों में भीड़ बढ़ गयी. रिमझिम बारिश के बावजूद लोग छाते का सहारा लेकर या भीगते हुए आवश्यक खरीदारी करने में व्यस्त दिखे.
20 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार : ईद को लेकर इस वर्ष व्यापारियों ने अच्छा कारोबार किया. शुरू में बाजार बैठा रहा परंतु अंतिम समय में नौकरी पेशा लोगों के एकाउंट में वेतन का पैसा आने पर खरीदारी में तेजी आयी. एक आंकड़े के मुताबिक रेडीमेंड कपड़ों से लेकर सिलवाने आदि को यदि एकत्र किया जाये तो जिले में इस बार 19 करोड़ 20 लाख रूपये के कपड़ों का कारोबार हुआ. वहीं सुधा, राज व मदर डेयरी के आंकड़ों को एकत्र करें व उनमें लोकल खटालों की खपत जोड़ दे तो औसतन प्रति परिवार तीन किलो दूध लिया गया तो डेढ़ लाख लीटर से अधिक दूध सेवइयां बनाने के लिए लिया गया,
जिसका कारोबार लगभग 57 लाख रूपये हुआ. लोगों ने लगभग सवा लाखकिलो सेवइयां खरीदी जिसपर लगभग 25 लाख रूपये का लेन-देन हुआ. सेवाइयों में विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट भी डाले जाते है. दुकानदारों से की गयी बात चीत के आधार पर इस वर्ष मसाला बाजार ने लगभग डेढ़ क्विंटल ड्राइ फूट की बिक्री जिनसे लगभग 32 लाख रुपये का कारोबार हुआ. सेवइयों में मिठास के लिए चीनी का खास महत्व है. औसतन पांच किलो प्रति परिवार यदि इसकी खमत मानी जाये तो लगभग 51 लाख रुपये की चीनी बिक्री. इसके अतिरिक्त छोट-मोटी खरिदारियों जैसी टोपी, रूमाल, इत्र आदि को इसमें शामिल नहीं किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन