गुरुवार को मनेगी ईद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2016 11:57 PM (IST)
विज्ञापन

उत्साह. कई वर्ष बाद रोजेदारों को मिलेंगे तीसों रोजे ईदगाह व मसजिदों में हुईं नमाज की तैयारियां छपरा : कई वर्षों बाद मुसलमान भाइयों को रमजान के तीसों रोजे रखने का अवसर प्राप्त होगा. इसकी पूर्ण संभावना है कि ईद अब गुरुवार सात जुलाई को मनायी जायेगी. इसलामिक माह की गणना चांद से होती है […]
विज्ञापन
उत्साह. कई वर्ष बाद रोजेदारों को मिलेंगे तीसों रोजे
ईदगाह व मसजिदों में हुईं नमाज की तैयारियां
छपरा : कई वर्षों बाद मुसलमान भाइयों को रमजान के तीसों रोजे रखने का अवसर प्राप्त होगा. इसकी पूर्ण संभावना है कि ईद अब गुरुवार सात जुलाई को मनायी जायेगी. इसलामिक माह की गणना चांद से होती है और चांद के दृष्टिगोचर होने पर ही रमजान के रोजे शुरू होते हैं या ईद मनायी जाती है. खाड़ी देशों में ईद भारत से एक दिन पूर्व मनती है. सऊदी अरब की शासकीय संस्था सरिया ने जहां बुधवार को ईद मनाने की घोषणा की है. चूंकि वहां सोमवार को चांद नहीं दिखा. इस प्रकार यहां बुधवार को तीस रोजे पूर्ण हो जायेंगे एवं गुरुवार को ईद तय है. हालांकि कई मुसलमान भाइयों ने बुधवार को ईद मनाने की तैयारी पूरी कर रखी थी. परंतु पूरे तीस रोजे मिलने पर रोजेदारों में खासा उत्साह है.
नमाज की तयारियां पूरी : ईद की नमाज को ले ईदगाह कमेटियों व मसजिद के इंतजामिया ने तैयारी मुकम्मल कर ली है. ईदगाहों की रंगाई-पुताई व साफ-सफाई हो चुकी है, तो मसजिदों में भी खास इंतजाम किये गये हैं. बारिश के मौसम के मद्देनजर खुले में नमाज आयोजित करने के बजाय मसजिदों को प्राथमिकता दी गयी है. छपरा मुख्यालय के ईदगाह में नमाज का एलान किया गया है, परंतु वर्षा होने की स्थिति में वहां नमाज न होकर जामा मसजिद में नमाज पढ़ी जायेगी. ऐसी ही वैकल्पिक व्यवस्था जिले के हर गांव व टोले में की गयी है.
कहां कब होगी नमाज
छपरा ईदगाह7.30
जामा मसजिद (वर्षा होने पर)7.30
मौला मसजिद7.30
शिया मसजिद9.30
जामा मसजिद बड़ा तेलपा8.00
जामा मसजिद छोटा तेलपा7.45
शेरपुर मसजिद8.30
नूरी दाई मसजिद गदरी8.30
महमूद चौक मसजिद8.00
सलेमपुर मसजिद 8.00
नारायण चक मसजिद8.00
ईदगाह मसजिद8.30
बसगामा ईदगाह दिघवारा9.00
शहेनवाजपुर ईदगाह तरैया8.45
सतजोड़ा पठान टोली9.00
जमलकी, परसा9.00
चेतन परसा9.00
अन्याय, परसा9.00
हसन अली बाजार, मांझी8.00
ईदगाह मांझी7.30
जामा मसजिद, मांझी8.00
मियांपट्टी मांझी8.00
सोनबरसा मांझी8.00
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




