बीडीसी सदस्य अगवा, प्राथमिकी

Published at :01 Jul 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य अगवा, प्राथमिकी

छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज प्रखंड की खैरवार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य ज्ञानी साह का गुरुवार को अपहरण कर लिया. श्री साह का अपहरण प्रखंड प्रमुख पद के एक प्रत्याशी द्वारा किये जाने की बात कही जा रही है. थानाध्यक्ष वासुदेव राय ने बताया कि अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज प्रखंड की खैरवार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य ज्ञानी साह का गुरुवार को अपहरण कर लिया. श्री साह का अपहरण प्रखंड प्रमुख पद के एक प्रत्याशी द्वारा किये जाने की बात कही जा रही है. थानाध्यक्ष वासुदेव राय ने बताया कि अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि श्री साह की बरामदगी के

बाद ही अपहरण की सच्चाई का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल यह चर्चा है कि प्रखंड प्रमुख पद के लिए अपने पक्ष में मतदान कराने के उद्देश्य से श्री साह का अपहरण किया गया है. इस घटना के कारण रिविलगंज में प्रखंड प्रमुख का शुक्रवार एक जुलाई को होने वाला चुनाव काफी संवेदनशील हो गया है. खबर लिखे जाने तक श्री साह की बरामदगी नहीं हो सकी है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन