छह वर्षों की अवधि पूर्ण कर चुके पुलिस पदाधिकारियों का किया जायेगा तबादला

छपरा (सारण) : सारण तथा सीवान के 134 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण शीघ्र होगा.गोपालगंज जिले के स्थानांतरित किये जाने वाले पुलिस पदाधिकारियों की भी सूची तैयार की जा रही है. अब तक सारण के 100 तथा सीवान के 34 पुलिस पदाधिकारियों को चिह्नित किया गया है, जिनका स्थानांतरण होना तय माना जा रहा है. सारण […]
छपरा (सारण) : सारण तथा सीवान के 134 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण शीघ्र होगा.गोपालगंज जिले के स्थानांतरित किये जाने वाले पुलिस पदाधिकारियों की भी सूची तैयार की जा रही है. अब तक सारण के 100 तथा सीवान के 34 पुलिस पदाधिकारियों को चिह्नित किया गया है, जिनका स्थानांतरण होना तय माना जा रहा है.
सारण और सीवान के पुलिस अधीक्षकों ने पुलिस पदाधिकारियों की सूची डीआइजी को उपलब्ध करा दी है. गोपालगंज जिले के पुलिस पदाधिकारियों की सूची प्राप्त होते ही सारण प्रक्षेत्र स्थानांतरण समिति की बैठक की तिथि निर्धारित होगी. स्थानांतरण जिले में छह वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके पुलिस पदाधिकारियों का किया जायेगा. स्थानांतरित किये जाने वालों में पुअनि, सअनि, हवलदार तथा पुलिस बल शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




