पूर्णिया के सौरभ आनंद बने चैंपियन

छपरा : जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय एडूएज शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल में पूर्णिमा के सौरभ आनंद को चैंपियन का खिताब हासिल हुआ. दूसरे स्थान पर पटना के विपुल सुभाषि व तीसरे स्थान पर सुधीर कुमार सिन्हा रहे. सोमवार को होटल राजस्थान के सभागार में प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया. विजेताओं के […]
छपरा : जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय एडूएज शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल में पूर्णिमा के सौरभ आनंद को चैंपियन का खिताब हासिल हुआ. दूसरे स्थान पर पटना के विपुल सुभाषि व तीसरे स्थान पर सुधीर कुमार सिन्हा रहे. सोमवार को होटल राजस्थान के सभागार में प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया. विजेताओं के बीच कुल 22 हजार पांच सौ रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ही प्रमाणपत्र एवं ट्राॅफी प्रदान की गयी.
मुख्य निर्णायक दिलीप कुमार भगत थे. परिणामों प्रथम से बारहवें स्थान तक के खिलाड़ियों को शामिल किया गया. अन्य विजयी प्रतिभागियों में कुमार गौरव, सौरव रूप, राहुल कुमार, रामचरण, भूपनाथ, संजीव कुमार, विमलेश कुमार सिंह, मो. अताउल्लहा एवं कुमार शुभम शामिल हैं. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के उपजिलापाल डॉ एसके पांडेय ने विजेताओं व प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




