स्वच्छता के दावे फेल

Published at :20 Jun 2016 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता के दावे फेल

मौना मुहल्ले में बजबजातीं नालियां, जलजमाव बनी पहचान नागरिकों की फरियाद नक्कारखाने में बन रही है तूती की आवाज छपरा (सारण) : सुंदर व स्वच्छ शहर छपरा के मौना मुहल्ला नगर पर्षद के दावों को मुंह चिढ़ा रहा है. ओवर फ्लो नाला, बजबजाती नालियां, सड़कों पर जलजमाव तथा अतिक्रमण इस मुहल्ले की पहचान है. प्रशासन […]

विज्ञापन
मौना मुहल्ले में बजबजातीं नालियां, जलजमाव बनी पहचान
नागरिकों की फरियाद नक्कारखाने में बन रही है तूती की आवाज
छपरा (सारण) : सुंदर व स्वच्छ शहर छपरा के मौना मुहल्ला नगर पर्षद के दावों को मुंह चिढ़ा रहा है. ओवर फ्लो नाला, बजबजाती नालियां, सड़कों पर जलजमाव तथा अतिक्रमण इस मुहल्ले की पहचान है. प्रशासन के द्वारा शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाया जा रहा है. इस योजना पर करोड़ों की राशि खर्च हो रही है. चौक-चौराहों पर स्थापित स्मारकों को आकर्षक बनाया जा रहा है.
मुख्य सड़क पर रोशनी का प्रबंध किया जा रहा है, लेकिन शहर की असली सूरत देखनी हो तो, मुहल्लों के अंदर हालत देखिए. अतिक्रमण की शिकार गली व सड़कों की हालत जीर्ण-शीर्ण है. नाले का गंदा पानी सड़कों पर ओवर फ्लो कर रहा है. नगर पर्षद के अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से कहीं सड़क के बीचोबीच नाला बनवा दिया गया है, तो कहीं नाले से नीचे सड़क है.
क्या कहते हैं नागरिक
मुहल्ले की प्राय: सभी सड़क व गली पर जलजमाव की स्थिति है. इसकी मुख्य वजह उड़ाही नहीं होना और नाला-नाली जाम रहता है.
मुकेश कुमार चौधरी, छात्र
नाला-नाली के पानी की निकासी का प्रबंध नहीं है. नाला-नाली का निर्माण योजनाबद्ध तरीके से नहीं कराया गया है. कहीं सड़क से ऊंचा नाला है, तो कहीं सड़क के बीचोबीच नाला बनवा दिया गया है.
जगदीश पांडेय, नागरिक
जलजमाव के कारण मुहल्ले की सड़क व गली में वृद्ध व बच्चों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है. साइकिल, मोटरसाइकिल सवार रोज दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं.
देव कुमार सिंह, नागरिक
नाला-नाली की उड़ाही मुहल्ले के नागरिक खुद करते हैं. नगर पर्षद के द्वारा केवल टैक्स वसूला जा रहा है. सुविधा देने में फिसड्डी साबित हो रहा है.
मोहन कुमार, नागरिक
मुहल्ले की नारकीय स्थिति के बारे में नगर पर्षद व जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की गयी. नाला-सड़क निर्माण कराने की मांग की गयी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
डॉ संतोष शर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद
हल्की बारिश होते ही मुहल्ले में मिनी बाढ़ का नजारा उत्पन्न हो जाता है. साइकिल-मोटरसाइकिल तथा रिक्शा से चलना भी दुर्घटना को आमंत्रण देने के सामान है. नगर पर्षद प्रशासन से लोग ना उम्मीद हो चुके हैं.
रामनारायण सिंह, वरिष्ठ नागरिक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन