उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी ने तीन थानाध्यक्षों को किया सम्मानित

Published at :06 May 2016 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी ने तीन थानाध्यक्षों को किया सम्मानित

छपरा (सारण) : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने चैत्र रामनवमी मेला सह जूलुस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए तीन पुलिस निरीक्षकों सह थानाध्यक्षों को चार-चार हजार रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जिनमें नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव, मुफस्सिल थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने चैत्र रामनवमी मेला सह जूलुस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए तीन पुलिस निरीक्षकों सह थानाध्यक्षों को चार-चार हजार रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जिनमें नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह शामिल हैं.

एसपी ने बताया कि एक पखवारा पहले संपन्न रामनवमी जुलूस सह शोभायात्रा के दौरान किसी तरह की विधि व्यवस्था संबंधी व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ था. तीनों थानाध्यक्षों के सक्रिय प्रयास से शांतिपूर्ण व सद्भाव के माहौल में मेला संपन्न हुआ. बताते चलें कि वर्ष 2015 में दशहरा जुलूस के मेले के दौरान शहर में विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी थी. इसके कारण न केवल जिला पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. बल्कि जोनल आइजी को भी यहां आकर कैंप करना पड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन