अज्ञात चोरों ने तीन लाख की संपत्ति उड़ायी

मांझी : थाना क्षेत्र के एकडेगवा गांव में अज्ञात अपराधियों ने तीन लाख के सामान की चोरी कर ली. घटना सोमवार की रात लगभग एक बजे की है. घटना से ग्रामीण दहशत में हैं. मिली जानकारी के अनुसार एकडेगवा गांव निवासी अमित कुमार सिंह अपने घर में पत्नी तथा बूढ़ी दादी के साथ सो रहे […]
मांझी : थाना क्षेत्र के एकडेगवा गांव में अज्ञात अपराधियों ने तीन लाख के सामान की चोरी कर ली. घटना सोमवार की रात लगभग एक बजे की है. घटना से ग्रामीण दहशत में हैं. मिली जानकारी के अनुसार एकडेगवा गांव निवासी अमित कुमार सिंह अपने घर में पत्नी तथा बूढ़ी दादी के साथ सो रहे थे. इसी बीच रात करीब एक बजे अपराधी छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर गये और उनकी दादी को अपने कब्जे में ले लिया.
उनके पास से चाबी लेकर कमरे का ताला खोल कर कपड़े, जेवर सहित कई सामान की चोरी कर ली. अमित की मां का फ़ोन आने के बाद जब अमित कमरे से बाहर निकला, तो देखा कि सभी कमरे खुले हुए है और सामान गायब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




