जलालपुर में 58 व बनियापुर में 57 प्रतिशत हुआ मतदान

Published at :03 May 2016 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
जलालपुर में 58 व बनियापुर में 57 प्रतिशत हुआ मतदान

छपरा (सारण) : तीसरे चरण में जलालपुर तथा बनियापुर प्रखंडों में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से भयमुक्त वातावरण में सोमवार को संपन्न हो गया. बनियापुर में 57 तथा जलालपुर में 58 प्रतिशत वोट पड़े. देर शाम तक बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी. जिलाधिकारी दीपक आनंद तथा एसपी पंकज कुमार राज […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : तीसरे चरण में जलालपुर तथा बनियापुर प्रखंडों में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से भयमुक्त वातावरण में सोमवार को संपन्न हो गया. बनियापुर में 57 तथा जलालपुर में 58 प्रतिशत वोट पड़े. देर शाम तक बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी.

जिलाधिकारी दीपक आनंद तथा एसपी पंकज कुमार राज ने 50 से अधिक बूथों का निरीक्षण किया. डीएम दीपक आनंद ने बताया कि 27 वैसे मोबाइल नंबरों को चिह्नित किया गया है, जिससे गलत व भ्रामक सूचनाएं दी गयीं. वैसे मोबाइल धारकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि गलत सूचना देकर अधिकारियों को गुमराह करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.

तीन को किया जिला बदर : डीएम ने सोमवार को तीन और आदतन अपराधियों को जिलाबदर कर प्रतिदिन हाजिरी लगाने का निर्देश दिया है. शैलेश सिंह, सत्येंद्र सिंह तथा संतनू सिंह को जिलाबदर किया गया है. संजय यादव को थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन