स्कूल में मिली 35 लीटर अवैध शराब

Published at :03 May 2016 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में मिली  35 लीटर अवैध शराब

अमनौर : प्राथमिक विद्यालय, अमनौर हरनारायण,नोनिया टोला से अमनौर पुलिस ने सोमवार को 35 लीटर अवैध शराब बरामद की. बताते हैं कि विद्यालय में रसोइया झाडू लगा रही थी, तभी सीढ़ी के नीचे उसकी नजर एक 35 लीटर के गैलन पर पड़ी, जो अवैध शराब से भरा हुआ था. इसकी सूचना उसने विद्यालय की शिक्षिका […]

विज्ञापन

अमनौर : प्राथमिक विद्यालय, अमनौर हरनारायण,नोनिया टोला से अमनौर पुलिस ने सोमवार को 35 लीटर अवैध शराब बरामद की. बताते हैं कि विद्यालय में रसोइया झाडू लगा रही थी, तभी सीढ़ी के नीचे उसकी नजर एक 35 लीटर के गैलन पर पड़ी, जो अवैध शराब से भरा हुआ था. इसकी सूचना उसने विद्यालय की शिक्षिका जीनत तारा को दी. विद्यालय में शराब से भरा हुआ 35 लीटर का गैलन देख शिक्षक, बच्चे तथा अभिभावक भौचक रह गये.

इसके बाद शिक्षिका ने इसकी सूचना बीडीओ अमनौर वैभव कुमार को दी, जहां मौके पर एएसआइ अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंच अवैध शराब बरामद की. हलांकि दो दिन पहले भी महिलाओं की निशानदेही पर अमनौर पुलिस ने अमनौर हाता गांव से बड़ी मात्रा में जमीन के अंदर गाड़ कर रखी गयी अवैध शराब बरामद की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन