बिहार : मिट्टी में दबकर दो किशोरियों की मौत, दो अन्य घायल

छपरा (सारण) : बिहार के सारण में रिविलगंज थाना क्षेत्र के भादपा नया बस्ति के पास गुरुवार को नदी किनारे मिट्टी खुदाई के दौरान अड़ार ढहने से उसमें दब कर दो किशोरियों की मौत हो गयी, जबकि दो किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. आनन-फानन ग्रामीणों द्वारा चारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रलेजाया गया, जहां […]
छपरा (सारण) : बिहार के सारण में रिविलगंज थाना क्षेत्र के भादपा नया बस्ति के पास गुरुवार को नदी किनारे मिट्टी खुदाई के दौरान अड़ार ढहने से उसमें दब कर दो किशोरियों की मौत हो गयी, जबकि दो किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. आनन-फानन ग्रामीणों द्वारा चारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रलेजाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो किशोरियों को मृत घोषित कर दिया.वहींहादसेकी शिकार दो अन्य घायल किशोरियों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया.
इस हृदय विदारक घटना से स्थानीय ग्रामीण हतप्रभ है. पुलिस की टीमने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा दिया है. उधर, घायलों में मनीषा कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है. लेकिन स्थिर है. जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना का शिकार होने से कई लड़कियां बाल-बाल बच गयी. हादसे के दौरान कई लड़कियां भी आस-पास में मिट्टी की खुदाई कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




