पिछड़े व नौजवानो को पार्टी से जोड़ने में दिखाये रुचि : अशोक

Published at :06 Apr 2016 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
पिछड़े व नौजवानो को पार्टी से जोड़ने में दिखाये रुचि  : अशोक

पिछड़े व नौजवानो को पार्टी से जोड़ने में दिखाये रुचि : अशोक भाजपा का मना 37 वां स्थापना दिवस संवाददाता4छपरा भारतीय जनता पार्टी का गठन सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश हित के लिए किया गया है. आज यह विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है. उक्त बातें बिहार प्रदेश भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के […]

विज्ञापन

पिछड़े व नौजवानो को पार्टी से जोड़ने में दिखाये रुचि : अशोक भाजपा का मना 37 वां स्थापना दिवस संवाददाता4छपरा भारतीय जनता पार्टी का गठन सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश हित के लिए किया गया है. आज यह विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है. उक्त बातें बिहार प्रदेश भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के संयोजक अशोक कुमार सिंह ने रिविलगंज मंडल द्वारा हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित पार्टी के 37 वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने पार्टी जनों से स्थापना दिवस पर समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया. पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने पार्टी के जनसंघ काल से आज तक के सफरनामे को प्रस्तुत करते हुए पिछड़े व नौजवनों को विशेष रूप से पार्टी से जोड़ने की बात कही. समारोह को संबोधित करने वाले अन्य लोगों में उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी रणजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद सिंह चौहान, राजेश सिंह, राधामोहन प्रसाद, अमित सिंह, राजकिशोर प्रसाद, मदन चौधरी, बबन चौधरी, विपिन बिहारी सिंह, नीरज गुप्ता, संतोष सिंह, मोहन मुरारी, महादेव राय आदि प्रमुख हैं. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्यामदेव साह एवं धन्यवाद ज्ञापन अनुरंजन कुमार ने किया. दूसरी ओर मानवाधिकार मंच के अध्यक्ष मानस पियुष के नेतृत्व में काशी बाजार में स्थापना दिवस मना. मौके पर डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर विधायक डॉ सीएन गुप्ता, प्रकाश रंजन नीकू, डॉ धीरज कुमार सिंह, आयूष आनंद, पवन जी, पप्पू, शशि प्रकाश, गजेंद्र चंदन, संजय, आलोक, विवेक, कुणाल, सुनील आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन